बच्चों को नहीं खिलाया अंडा व फल, प्रधानाध्यापक निलंबित

हजारीबाग : कटकमदाग कूद मवि की प्रभारी प्राधानाध्यापक सह सचिव अंजू बाला को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में डीएसइ आइबी सिंह की ओर से मंगलवार को पत्र जारी किया गया. डीएसइ ने बताया कि अंजू बाला बच्चों को मिलनेवाले मध्याह्न भोजन की राशि का गमन किया है. जांच में दोषी पाये जाने […]
हजारीबाग : कटकमदाग कूद मवि की प्रभारी प्राधानाध्यापक सह सचिव अंजू बाला को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में डीएसइ आइबी सिंह की ओर से मंगलवार को पत्र जारी किया गया.
डीएसइ ने बताया कि अंजू बाला बच्चों को मिलनेवाले मध्याह्न भोजन की राशि का गमन किया है. जांच में दोषी पाये जाने के बाद मंगलवार को शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए अंजू बाला को निलंबित किया है. डीएसइ के अनुसार जनवरी और फरवरी माह 2019 में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा और फल नहीं खिलाया गया.
जबकि इसकी राशि को अंजू बाला द्वारा खर्च में बताया गया. जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव अंजू बाला पर लगे आरोप को शिक्षा विभाग ने सही पाकर निलंबन की कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










