शांतिपूर्वक रामनवमी मनायें और शराब का सेवन नहीं करें

बड़कागांव : रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बड़कागांव थाना परिसर में हुई. अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने किया. बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से कहा कि बड़कागांव अब शराब मुक्त बनेगा. एसडीपीओ अनिल […]
बड़कागांव : रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बड़कागांव थाना परिसर में हुई. अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने किया. बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से कहा कि बड़कागांव अब शराब मुक्त बनेगा. एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि यदि आप लोग प्रशासन को सहयोग करें, तो निश्चित बड़कागांव शराब मुक्त होगा.
रामनवमी पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. लोकनाथ महतो ने कहा कि शराब के कारण लोग आपस में लड़ते है. इसलिए रामनवमी पूजा में शराब का सेवन नहीं करें. मौके पर प्रमुख राजमुनी देवी, जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ वैभव कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एसआइ गौरी शंकर सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, उप प्रमुख राम प्रसाद महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेचन साहू, राजीव कुमार रंजन, मुखिया वाहिद हुसैन, सांढ़ पंचायत उपमुखिया कैलाश महतो, बासमती देवी, मुखिया अशोक महतो, कैलाश राणा, अशोक सिंह, राजू कुमार, लखन तुरी, विष्णु रजक, उप मुखिया रंजीत कुमार, सहेश कुमार, प्रभु राम, कृष्णा राम, मुखिया अनिता, दीपक कुमार दास, कृष्णा सिंह, रामसेवक सोनी, गोपीनाथ सिंह, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, सरोज सोनी, जुगेश्वर महतो, नवीन ठाकुर, अकबर अंसारी, मो इब्राहिम, पंकज गुप्ता, शंकर राम, पंसस दिनेश्वर पासवान, रामपति राम, द्वारिका नाथ सिंह, नरेश साव, विजय कुमार सिंह, गौतम वर्मा, मो हैदर, ब्रजेश सोनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




