मौत को दावत देता टूटा स्लैब, चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे किनारे खुला पड़ा है खतरनाक नाला

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: चेनारी में स्टेट हाईवे किनारे मुख्य नाले का स्लैब टूटने से हर पल बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (संदेश जायसवाल) सासाराम के नगर पंचायत चेनारी क्षेत्र से गुजर रहे चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे के किनारे बने मुख्य नाले लांजी गांव के समीप का स्लैब कई जगहों पर टूटकर पूरी तरह खतरनाक बन चुका है. सड़क किनारे बने इस नाले के ऊपर का स्लैब धंस जाने से राहगीरों, बाइक चालकों और स्कूली बच्चों के लिए हर पल दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह लोग बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय यह जगह मौत के जाल में बदल जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात के समय मौत का जाल बन जाता है यह मार्ग

लांजी गांव निवासी सोनू यादव ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है. टूटे स्लैब के कारण कई बार छोटे वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं. बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और भयावह होने की संभावना जताई जा रही है. नाले के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है.

सूचना के बाद भी नगर पंचायत ने नहीं शुरू कराया मरम्मत कार्य

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है. लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. नगर पंचायत के ईओ अभिषेक भारती ने कहा कि टूटे स्लैब की जानकारी मिली है जल्द ही स्थल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

Also Read:रोहतास में सड़क हादसा: बालू लदे ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन