लखीसराय में प्रखंड प्रमुख के पति पर रोजगार सेवक से मारपीट और लूट का आरोप, थाने में FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai Crime News: लखीसराय में पंचायत रोजगार सेवक के साथ कथित मारपीट और लूट का मामला चर्चा में है. हलसी प्रखंड प्रमुख के पति समेत तीन लोगों पर बंदूक की कुंद से हमला करने, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News: लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट. लखीसराय जिले में पंचायत रोजगार सेवक के साथ मारपीट और लूट की घटना ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है. हलसी प्रखंड प्रमुख के पति योगेंद्र Kumar राय पर पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार के साथ मारपीट करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और नकदी छीनने का आरोप लगा है. पीड़ित की शिकायत पर कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

एसपी कार्यालय के पास हुई घटना

प्राथमिकी के अनुसार घटना 19 मई की शाम की बतायी जा रही है. पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार एसपी कार्यालय के पास अपने एक मित्र के डेरे पर मौजूद थे. आरोप है कि इसी दौरान योगेंद्र कुमार राय अपने भांजे चंदन कुमार और सुभाष कुमार के साथ वहां पहुंचे.

पीड़ित का आरोप है कि कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की गयी. प्राथमिकी में कहा गया है कि लाइसेंसी बंदूक की कुंद से हमला करने के कारण उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

नकदी छीनने और धमकी देने का आरोप

देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिये गये. साथ ही सरकारी मापी पुस्तिका को भी फाड़ दिया गया.

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

पंचायत रोजगार सेवक ने की कार्रवाई की मांग

देवेंद्र कुमार ग्राम पंचायत राज कैंदी में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मामले को लेकर कवैया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इलाके में बढ़ी चर्चा

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोग पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन