सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम
Updated at : 19 Mar 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

सीओ व बीडीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम कटकमसांडी : कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग के पेलावल मस्जिद के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल मो वसीम (19), पिता- स्व ताहिद साकिन पेलावल की मौत हो गयी. इस संबंध में […]
विज्ञापन
सीओ व बीडीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम
कटकमसांडी : कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग के पेलावल मस्जिद के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल मो वसीम (19), पिता- स्व ताहिद साकिन पेलावल की मौत हो गयी. इस संबंध में पेलावल पुलिस ने बताया कि मो वसीम पेंट करने का काम करता था.
काम करने के लिए सुबह घर से हजारीबाग जाने के लिए साइकिल से निकला था. घर के कुछ ही दूरी पर कटकमसांडी की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच-05सीजे4795) की चपेट में आ गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पेलावल मस्जिद के समीप सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे.
घटना व जाम की सूचना मिलते कटकमसांडी बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ अनिल कुमार, पेलावल अंचल इंस्पेक्टर बीपी महतो, एसआइ निरंजन सिंह, राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच समझाने बुझाने व सरकारी सहायता दिलवाने के आश्वासन के बाद जाम हटवाया. बीडीओ ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास, पारिवारिक लाभ दिलाया जायेगा.
ट्रक चालक मंतोष कुमार (पिता- सोनाधारी सिंह), ग्राम- करण, थाना- जगदीशपुर, जिला- आरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौके पर मुखिया नूरजहां, रोमी उप मुखिया मो अयूब, मिसबहुल इस्लाम, तनवीर अहमद आदि
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




