हजारीबाग : मीठा तालाब सब्जी बाजार की नीलामी स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 8:43 AM
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के कालीबाड़ी मीठा तालाब स्थित डेली सब्जी मार्केट की नीलामी बंदोबस्ती शनिवार को स्थगित हो गयी. बाजार की नीलामी के लिए तीन लोगों ने आवेदन जमा किया था. नीलामी से पहले उप-महापौर राजकुमार लाल ने नियम के तहत बंदोबस्ती कराने की बात कही. इसके बाद बंदोबस्ती स्थगति कर दी गयी. […]
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के कालीबाड़ी मीठा तालाब स्थित डेली सब्जी मार्केट की नीलामी बंदोबस्ती शनिवार को स्थगित हो गयी. बाजार की नीलामी के लिए तीन लोगों ने आवेदन जमा किया था. नीलामी से पहले उप-महापौर राजकुमार लाल ने नियम के तहत बंदोबस्ती कराने की बात कही. इसके बाद बंदोबस्ती स्थगति कर दी गयी.
ज्ञात हो कि निगम द्वारा 18 सैरातों की खुली नीलामी की तिथि 21-22 फरवरी को निर्धारित की गयी थी. बोली लगाने के लिए 20 फरवरी तक आवेदन के साथ जमानत राशि जमा करनी थी. आठ सैरातों के लिए 20 फरवरी को जमानत राशि जमा की गयी, जिसकी नीलामी 21 फरवरी को हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










