झाविमो ने की पंचायत प्रभारियों की घोषणा

बरकट्ठा : झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक बरकट्ठा में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद साहू ने की. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रभारी दुर्गा प्रसाद चौधरी मौजूद थे. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पंचायत प्रभारियों की घोषणा दुर्गा चौधरी ने की. इसमें बरकनगांगो पंचायत प्रभारी मणिलाल महतो, चुगलामो प्रभारी तुलसी […]
बरकट्ठा : झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक बरकट्ठा में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद साहू ने की. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रभारी दुर्गा प्रसाद चौधरी मौजूद थे. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पंचायत प्रभारियों की घोषणा दुर्गा चौधरी ने की.
इसमें बरकनगांगो पंचायत प्रभारी मणिलाल महतो, चुगलामो प्रभारी तुलसी महतो, गैडा चंद्रदीप पांडेय, बेडोकला राजेंद्र पांडेय, तुइयो बुलाकी दास, कपका भुवनेश्वर पंडित, गंगपाचो अशोक दास, गयपहाड़ी किशुन पंडित, सलैया द्वारिका मंडल, झुरझुरी दयानंद प्रसाद, कोनहरा खुर्द कासिम अंसारी, चेचकप्पी रामू मांझी, बरकट्ठा दक्षिणी हुसैन अंसारी, बरकट्ठा उत्तरी शंभु साव, शीलाडीह कासिम अंसारी, गोरहर कार्तिक महतो, बेलकपी अभय कुमार मोदी को प्रभारी बनाया गया. अध्यक्ष ने मनोनीत सभी प्रभारियों से 10 फरवरी तक बूथ कमेटी गठन कर प्रखंड प्रभारी को सुपुर्द करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




