अमित साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन
अमित साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने

भाजपा जिला जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बरही के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित साहू को हज़ारीबाग भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है

विज्ञापन

हजारीबाग. भाजपा जिला जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बरही के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित साहू को हज़ारीबाग भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस जिम्मेवारी के लिए सांसद मनीष जयसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, संजीव कतरियार, अंबिका सिंह, गणेश यादव, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव व विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने बधाई दी है. ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा चौपारण. अमरौल गांव में शुक्रवार को देर शाम ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. गांव वालों का आरोप है उक्त व्यक्ति दोपहर से गांव में इधर उधर घूम रहा था. कुछ युवक उसके उपर नजर रखे हुए थे. शाम में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. सांसद ने आठ कन्याओं को लहंगा भेंट किया टाटीझरिया. सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से आठ कन्याओं को लहंगा भेंट किया गया. सांसद प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर चयनित परिवारों को यह उपहार सौंपा. लाभान्वित होने वालों में प्रियंका कुमारी, कांति कुमारी, मुस्कान कुमारी, सपना कुमारी, ललिता कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिंकी कुमारी शामिल हैं. अधिकारों को लेकर करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन हजारीबाग. झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ हजारीबाग जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें शिक्षकों ने अपने अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन आंदोलन करने का मन बनाया है. बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला सचिव बसंत कुमार सिंह के अलावा राजीव कुमार, प्राचार्या निकिता कुमारी, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम पाठक, रविंद्र पांडेय, दिलीप कुमार सहित संघ से जुड़े दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola