बीइईओ ने की मासिक गुरु गोष्ठी, शिक्षकों को दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीइईओ ने की मासिक गुरु गोष्ठी, शिक्षकों को दिया निर्देश

बीआरसी इचाक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली गुरु गोष्ठी शुक्रवार को हुई.

विज्ञापन

इचाक.बीआरसी इचाक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली गुरु गोष्ठी शुक्रवार को हुई. इस दौरान बीइइओ राकेश कुमार ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मुहैया कराने पर जोर दिया. उन्होंने यू-डायस में स्टूडेंट डेटा का क्लास प्रोग्रेशन एवं अपडेशन करने का निर्देश दिया. प्रत्येक दिन शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति को ए विद्या वाहिनी में अपलोड करने एवं एमडीएम का मैसेज नियमित रूप से करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों का नामांकन करें. प्राइवेट स्कूलोंं से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में मुहैया करायें. शिक्षकों को पाठ योजना बनाकर शिक्षण कार्य करने, विद्यालय में रूटिंग बनाकर कक्षा का संचालन करने का सुझाव दिया. बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आये. मौके पर बीपीओ डॉ वंदना श्रीवास्तव, बीआरपी नरसिंह महतो, सीआरपी हृदयांशु कुमार, रविन्द्र कुमार रवि के अलावा सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बीआरसी कार्यालय कर्मी शामिल थे. सभी सरकारी अस्पतालों में टीके की व्यवस्था है बरही. बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने शुक्रवार को प्रेस सम्मेलन कर सर्वाइकल कैंसर और उसके बचाव के उपायों पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह बीमारी महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है और हर सात मिनट में एक महिला की मृत्यु हो रही है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है. सरकार ने किशोरियों के लिए एच.पी.वी. वैक्सीनेशन की निशुल्क व्यवस्था की है. यह वैक्सीन 9 से 15 वर्ष की किशोरियों को दिया जायेगा और प्रथम चरण में 14 व 15 वर्ष की किशोरियों को प्राथमिकता मिलेगी. इंजेक्शन बांह में लगाया जायेगा और केवल एक डोज़ पर्याप्त होगा. डॉ. ज्ञानी ने स्पष्ट किया कि इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. यह भारत में निर्मित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त है. उन्होंने अपील की कि लोग किसी भी तरह के कुप्रचार पर ध्यान न दें और अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन ज़रूर लें. इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है. वैक्सीन लेने के लिए उम्र सत्यापन हेतु स्कूल प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola