चौपारण : सुमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुधीर यादव रांची से गिरफ्तार

Updated at : 31 Dec 2018 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण : सुमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुधीर यादव रांची से गिरफ्तार

चौपारण : प्रखंड के चर्चित 10वीं के छात्र सुमित हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधीर यादव को पुलिस ने रविवार की देर रात राजधानी रांची के खूंटी से गिरफ्तार किया है. कंकरोला गांव में 02 नवंबर को छात्र सुमित के हत्या का मुख्य आरोपी है सुधीर यादव. इसकी गिरफ्तारी सआनी अलाउद्दीन खान ने खूंटी पुलिस के […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के चर्चित 10वीं के छात्र सुमित हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधीर यादव को पुलिस ने रविवार की देर रात राजधानी रांची के खूंटी से गिरफ्तार किया है. कंकरोला गांव में 02 नवंबर को छात्र सुमित के हत्या का मुख्य आरोपी है सुधीर यादव. इसकी गिरफ्तारी सआनी अलाउद्दीन खान ने खूंटी पुलिस के सहयोग से किया है. घटना के बाद सुधीर फरार था.

हजारीबाग : 20 रुपये की खातिर मजदूर की हत्या

क्या है मामला : सुमित के हत्या के बाद उसके मामा अविनाश आर्या के शिकायत पर थाना में कांड संख्या 282/18 तहत 13 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद इस मामले के नामजद अभियुक्त प्रेमिका की मां प्रतिमा देवी, पति सुधीर यादव, चेतनी देवी पति मुंशी यादव, रामप्रवेश यादव, पिता दुलार यादव, छोटू उर्फ ऋषभ राज, पिता सुधीर यादव की गिरफ्तारी हो चुकी थी. जबकि मुख्य आरोपी सुधीर सहित अन्य लोग फरार थे.

हजारीबाग : अवैध उत्खन्न में सरकार को 3 करोड़ 82 लाख का घाटा! मुंशी को भेजा गया जेल

मुख्यमंत्री से मिलना हुआ कारगर

घटना के सूचक सुमित के मामा अविनाश आर्य ने दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर सुमित के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी. आर्या ने अपने जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगायी थी. सुमित की हत्या प्रेम प्रसंग के आरोप में पीट-पीटकर कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola