27 जुलाई से 20 कोच के साथ चलेगी सावन स्पेशल कांवरिया ट्रेन

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
ओम आरोहणम संस्था के शेफाली गुप्ता पत्र लेते | Prabhat Khabar Network

ओम आरोहणम संस्था के शेफाली गुप्ता पत्र लेते | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेले के लिए 27 जुलाई से रांची-भागलपुर सावन स्पेशल कांवरिया ट्रेन 20 कोच के साथ चलेगी। जानिए रूट, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन

हजारीबाग: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 27 जुलाई से रांची-भागलपुर-रांची (वाया हजारीबाग) सावन स्पेशल कांवरिया ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गयी है.

इससे यात्रियों को अधिक सीटें मिलने के साथ यात्रा और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगी.ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया, सुल्तानगंज और भागलपुर समेत प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी. प्रत्येक सोमवार रांची से खुलकर मंगलवार सुबह सुल्तानगंज पहुंचेगी, जबकि शुक्रवार को भी इसी प्रकार परिचालन होगा. हज़ारीबाग़ मे ट्रेन 20.22 बजे पहुंचेगी और 20:24 बजे खुलेगी.भागलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 17.38 बजे हज़ारीबाग पहुचेगी और 17:40 बजे रवाना होगी.

ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने इस सुविधा के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सावन में लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं, ऐसे में विशेष ट्रेन और अतिरिक्त कोच बड़ी राहत देंगे.उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से ओम आरोहणम् संस्था लगातार इस विशेष ट्रेन के संचालन की मांग उठाती रही है.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola