झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा आज, तीन पालियों में होगी; 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
डीसी व एसपी पदाधिकारी को जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

डीसी व एसपी पदाधिकारी को जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा आज तीन पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में होगा. परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को विभावि परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में उपायुक्त हेमंत सती और एसपी अमन कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया.

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व निभाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शिकाओं का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए. ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा की व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की भी विस्तार से जानकारी दी गयी.

इधर, परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीओ आदित्य पांडेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

आदेश के तहत परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, लाठी या अन्य घातक वस्तुएं लेकर घूमने पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही पुस्तक, नोटबुक, कागजात, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी. यह आदेश 19 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी रहेगा. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात सरकारी एवं पुलिस कर्मी इस आदेश से मुक्त रहेंगे.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola