गैलेक्सी हाई स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने मनाया रैनी डे

Author Deonarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे  व प्राचार्य डॉ अनन्या सिंह | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल बच्चे व प्राचार्य डॉ अनन्या सिंह | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने रैनी डे मनाया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए बच्चों को वर्षा ऋतु की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

हजारीबाग: गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शनिवार को रैनी डे मनाया. इस अवसर पर बच्चे रंग-बिरंगी रेनकोट और छतरियों के साथ विद्यालय पहुंचे. वर्षा ऋतु से संबंधित विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चों को वर्षा ऋतु का महत्व, स्वच्छता तथा बरसात के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी.

विद्यालय की प्राचार्या डॉ अनन्या सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक और प्रभावी बनाती हैं. कार्यक्रम का सफल आयोजन प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ.


विज्ञापन
Deonarayan

लेखक के बारे में

By Deonarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola