महिलाओं की गरिमा व मातृ सहायता पर इनर व्हील क्लब में मेंटोरशिप कार्यक्रम

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के इनर व्हील क्लब में महिलाओं की गरिमा और मातृ स्वास्थ्य पर मेंटोरशिप कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद माताओं की सहायता के लिए मातृत्व किट का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग ने शनिवार को स्टेशन क्लब में स्टेटस ऑफ वूमेन केयर एंड डिग्निटी विषय पर मेंटोरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब गिरिडीह की पीडीसी व गोल मेंटोर पूनम प्रसाद ने महिलाओं की गरिमा, मातृ स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर नई माताओं की सहायता के लिए क्लब की सदस्याओं से मातृत्व किट तैयार कर उपलब्ध कराने का आह्वान किया.

विज्ञापन

उन्होंने स्वयं तैयार की गई मातृत्व किट का प्रदर्शन किया तथा सभी सदस्याओं को इको-फ्रेंडली बैग भी वितरित किए. उनके प्रेरक संबोधन से सदस्याएं उत्साहित हुईं. कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब युवा और इनर व्हील क्लब सिंदूर की सदस्याओं ने भी भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष भारती सहाय, रीता बग्गा, प्रियंका भारती, सीमा पांडे, अंजू त्रिवेदी सहित अन्य सदस्याओं का योगदान रहा. सिंदूर क्लब की अध्यक्ष कविता सिन्हा व सचिव प्रीति सिंह भी उपस्थित थीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola