अटलजी देश के सच्चे सपूत थे, उनकी बहुमुखी प्रतिभा हमें नेक कार्यों के लिए प्रेरित करती है
Updated at : 26 Dec 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को मनायी गयी. पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, नगर निगम के उप-महापौर राजकुमार लाल सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. श्री जायसवाल ने कहा की अटल जी भारत माता के सच्चे सपूत थे. भारत के सर्वोच्च सम्मान […]
विज्ञापन
हजारीबाग : अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को मनायी गयी. पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, नगर निगम के उप-महापौर राजकुमार लाल सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. श्री जायसवाल ने कहा की अटल जी भारत माता के सच्चे सपूत थे.
भारत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किये जाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी थे. उप-महापौर ने कहा कि अटल जी की बहुमुखी प्रतिभा हमें नेक कार्यों के लिए प्रेरित करती है.
मौके पर नगर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रफुल कुमार, कविंद्र यादव, चौधरी प्रसाद साहू, मुनेश ठाकुर, अजय कुमार साहू, आदित्य शरद, कुलदीप सिंह, सुनील गुप्ता, भारत भूषण पांडेय, राजकरण साव, चुन्नी साव, रिंकू वर्मा, प्रशांत सिन्हा, लुपुंग मुखिया दिलीप कुमार रवि, संतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार व रंजन चौधरी आदि उपस्थित थे. इधर,नगर मंत्री आदित्य शरद के आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने उनके बताये मार्गों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया.
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, सोमनाथ सहाय, ऋषि शर्मा, राजेश कपूर, विनोद कुमार बीगन, दीपक गुप्ता, दीपक झा, अविनाश दुबे, अविनाश, सोनू, आकाश भगत, हरि किशोर प्रसाद सिन्हा, मो परवेज, नुनू, विवेक सिन्हा, मुनेश ठाकुर, ज्योति सिन्हा, रामचंद्र साव व मूलचंद साव आदि उपस्थित थे.
बड़कागांव. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक भारत रत्न पं मदनमोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरु आश्रम कोचिंग व अमेरिकन कॉलेज ऑफ आर्ट्स बड़कागांव में मनायी गयी. विपिन कुमार ने कहा कि मदनमोहन मालवीय की मुख्य उपलब्धि का जीवंत रूप बीएचयू है.
अवधेश कुमार ने कहा कि वे महान शिक्षाविद थे. मौके पर गुरु आश्रम में क्विज का आयोजन किया गया. मुख्य प्रवक्ता विपिन कुमार और शिक्षक शंकर ने मालवीय जी और अटल विहारी वाजपेयी से संबंधित प्रश्न पूछे. क्विज में प्रथम वीरेंद्र कुमार, द्वितीय सोनम कुमारी व तृतीय मेजर कुमार रहे.
कार्यक्रम में शिक्षक अवधेश कुमार, रमेश कुमार, रामसेवक राम, गुरु आश्रम में शंकर कुमार, भोला साहू, भूपेंद्र राठौर, अशोक बेसरा समेत छात्र-छात्राओं में सुमन कुमारी, संगीता कुमारी, सुमिला कुमारी, उर्मिला कुमारी, संदीप कुमार, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, दशरथ कुमार व रोहित कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




