नगर निगम का ‘कैच द रेन-2026’ अभियान शुरू
हजारीबाग नगर निगम ने जल संरक्षण के लिए कैच द रेन-2026 अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 दिनों तक जागरूकता कार्यक्रम और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया जाएगा।
हजारीबाग. नगर निगम ने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को ‘कैच द रेन-2026’ अभियान का शुभारंभ किया. अभियान के तहत अगले 30 दिनों तक जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न जन-जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय ने कहा कि जल संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संचयन अपनाने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. अभियान के तहत वर्षा जल संचयन संरचनाओं को बढ़ावा देने, भूजल पुनर्भरण, तालाबों एवं अन्य जलाशयों के संरक्षण और पुनर्जीवन, स्वच्छता व श्रमदान, पौधारोपण तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, अरुण कुमार बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार तीन को जेल
बरही. बरही पुलिस ने 10 हजार 602 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक राकेश कुमार (पिता दया शंकर मिश्रा), गया रोड बरही निवासी, बिना नंबर की कार के चालक खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (पिता विशेश्वर साव), छोटकी बरही निवासी व सन्नी कुमार (पिता विनोद साव) बरही निवासी को हजारीबाग जेल भेज दिया. थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शराब के अवैध धंधे में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस टीम में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार भी शामिल थे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए