सियरकोनी से आज निकलेगी भव्य रथयात्रा

Author Sunil prasad|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

चौपारण के सियरकोनी में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। विदेशी कलाकारों के संकीर्तन और विशेष सुरक्षा के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होंगे।

विज्ञापन

चौपारण. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 16 जुलाई को भगवान नगर भ्रमण के लिए जगन्नाथ धाम सियरकोनी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे. रथयात्रा समिति एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. रथयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष रथयात्रा में देश-विदेश से आये कलाकारों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र होगी. विदेशी कलाकारों का हरे कृष्णा-हरे रामा संकीर्तन श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करेगा. संकीर्तन मंडली रथयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगी. रथयात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रथयात्रा मार्ग में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आयोजन स्थल एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. रथयात्रा समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. आयोजक कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा यह धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है. विदेशी कलाकारों के संकीर्तन और भव्य रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रथयात्रा को लेकर चौपारण चट्टी सहित आसपास के क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है. जय जगन्नाथ के धुन से क्षेत्र गूंज रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola