कुएं से युवक का शव बरामद, छह लोगों पर हत्या का आरोप

Author Sunil prasad|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 25 वर्षीय रोहित यादव का शव कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव स्थित एक कुएं से बुधवार को 25 वर्षीय रोहित यादव का शव बरामद किया गया. वह राजकुमार यादव का पुत्र था. घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कटकमदाग थाना में आवेदन दिया है. मृतक के पिता राजकुमार यादव ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव का शंकर यादव (पिता जुठन यादव) रोहित को घर से बुलाकर ले गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी क्रम में देर रात गांव के एक कुएं से रोहित का शव बरामद हुआ. आवेदन में शंकर यादव के साथ रवि यादव (पिता सुरेश यादव), जुड़न यादव (पिता तुलसी यादव), जोधन यादव, कारु यादव और ईश्वर यादव (तीनों के पिता ठकुरी यादव) पर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया गया है. परिजनों का आरोप है कि पहले रोहित के साथ मारपीट की गयी, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी. रोहित यादव दो भाइयों में बड़ा था. उसके परिवार में पत्नी पिंकी कुमारी, दो छोटे बच्चे, छोटा भाई सागर कुमार, बहन राधा कुमारी और मां अनिता देवी हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि कुएं से शव बरामद किया गया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola