सांसद व विधायक के आवास के समक्ष पारा शिक्षकों की भूख हड़ताल शुरू, सरकार के कामकाज का िकया विरोध
Updated at : 25 Dec 2018 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : पारा शिक्षकों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है. डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम में पारा शिक्षक सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल के आवास के पास महीनों से आंदोलन पर बैठे है. विधायक आवास पर सोमवार को 20 पारा शिक्षक शिक्षिकाएं भूख हड़ताल कर सरकार के कामकाज का विरोध किया. जिलाध्यक्ष […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पारा शिक्षकों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है. डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम में पारा शिक्षक सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल के आवास के पास महीनों से आंदोलन पर बैठे है. विधायक आवास पर सोमवार को 20 पारा शिक्षक शिक्षिकाएं भूख हड़ताल कर सरकार के कामकाज का विरोध किया.
जिलाध्यक्ष चंदन मेहता ने कहा कि पारा शिक्षक 27 दिसंबर 2018 तक भूख हड़ताल करेंगे. प्रवक्ता देव नारायण प्रसाद ने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग पारा शिक्षक दिन भर उपवास करेंगे. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की स्थायीकरण की मांग जायज है. सरकार पारा शिक्षकों के साथ छलावा करने में जुटा है.
उपवास कार्यक्रम में शंकर प्रसाद, चंदन मेहता, संतोष पासवान, किरण देवी, सुनीता देवी, प्रवीण कुमार, रवींद्र कुमार, सरिता देवी, चंपा मेहता, पुष्पा कुमारी, भुनेश्वर यादव, गोवर्द्धन प्रजापति, दिनेश्वर प्रसाद, शाहिन प्रवीण, सबा प्रवीण, हेमंती कुमारी, लक्ष्मी प्रसाद, चांदो साव, अजय कुमार, काली चरण मांझी, उमेश प्रसाद व मंजू मेहता शामिल रहें.
बरकट्ठा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षकों ने भूख हड़ताल पर रहे. कार्यक्रम में बरकट्ठा, चलकुशा व इचाक प्रखंड इकाई के तमाम पारा शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई. अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद ने की संचालन कमल कुमार गुप्ता ने किया.
मौके पर शंकर प्रसाद, मधुलाल यादव, राजेश ठाकुर, रामचंद्र प्रसाद, अर्जुन मिस्त्री, आनंद कुमार, बालेश्वर दुबे, अशोक चौधरी, सरिता कुमारी, मुन्नी कुमारी, नीता कुमारी, अंजू कुमारी, नरसिंह नायक, प्रभाकर चौधरी, प्रशांत सिंह, दिनेश यादव, नरेश पाठक, कामेश्वर यादव, उद्देश्य मेहता, कविता कुमारी, गुलाब प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, मुकेश कुमार शर्मा, लितेश्वर पांडेय, रामचंद्र यादव, प्रमेश्वर प्रसाद, सुकर ठाकुर, बीरेंद्र महतो शामिल थे.
बड़कागांव. विधायक निर्मला देवी के आवास के सामने समान काम के बदले समान वेतन व टेट पास पारा शिक्षकों को सीधी नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर पारा शिक्षक सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गये. वे 27 दिसंबर तक भूख हड़ताल पर रहेंगे. इसमें बड़कागांव व केरेडारी प्रखंड के सैकड़ों पारा शिक्षक जमे हुए है.
अध्यक्षता बड़कागांव सीआरसी के सचिव राकेश कुमार व संचालन रामदुलार साव ने किया. प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम ने कहा कि हम पारा शिक्षक समान काम, समान वेतन को लेकर रहेंगे. कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन करते रहेंगे.
मौके पर पारा शिक्षक शमशेर आलम, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष केशव राणा, पारस प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बलदेव शाह, मोतीलाल गिरी, कर्पूरी ठाकुर, दिनेश कुमार साहू, महेश कुमार, मुन्नी कुमारी, रानी गुलाम बेगम, प्रवीण नाज, संजय कुमार ओझा, राम कुमार राम, करण कुशवाहा, जैलाल सगीर, अंजु कुमारी, सुमन कुमारी, शोभा देवी, गंगाधर लोहरा, जमाल सगीर, दिवाकर, मनोज कुमार, राम दुलार साव, घनश्याम साहू व जितेंद्र प्रसाद मौजूद थे.
विधायक निर्मला देवी ने फोन पर ली सुध: बड़कागांव विधायक निर्मला देवी ने अपने आवास के समीप भूख हड़ताल पर बैठे पारा शिक्षकों की हालचाल दूरभाष से ली. उन्होंने पारा शिक्षकों को जानकारी दी कि पारा शिक्षकों की मामला को वह विधानसभा में उठायी है. झारखंड के सभी विधायकों ने पारा शिक्षकों की मांगों को सदन में उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




