चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Updated at : 25 Dec 2018 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

मरकच्चो : प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के बेरहवा वन स्थित बराकर नदी के तट पर हुआ. बैठक में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह रिंकू व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो खलील मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव […]

विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के बेरहवा वन स्थित बराकर नदी के तट पर हुआ. बैठक में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह रिंकू व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो खलील मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की गयी.
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर सिंह रिंकू, जिलाध्यक्ष मो खलील, तौकीर अहमद, सरफूदीन अंसारी, सुभाषचंद्र यादव, भुनेश्वर यादव, सीताराम पंडित, क्यूम अंसारी, बैजनाथ राय आदि ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव तैयारी में लग जाने को कहा.
वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड से एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ कार्यकर्ता विदेशी दास के नेतृत्व में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात करेगा और प्रखंड में संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने पर मार्गदर्शन प्राप्त करेगा.
बैठक की अध्यक्षता मंजूर आलम व संचालन मो खलील ने किया. बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने वनभोज का आनंद उठाया. मौके पर क्यूम अंसारी, अर्जुन यादव, संजय पांडेय, विनोद कुमार, अब्दुल क्यूम, शशि पांडेय, मो मिंहाज मोजम्मिल आलम, इस्राइल अंसारी, जैनुल आलम, मो मुमताज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola