हजारीबाग : रात में आउटसोर्सिंग व दिन में निगम कर्मचारी करेंगे सफाई

Updated at : 21 Dec 2018 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : रात में आउटसोर्सिंग व दिन में निगम कर्मचारी करेंगे सफाई

हजारीबाग : नगर निगम सभाकक्ष में विशेष बैठक महापौर रौशनी तिर्की की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक उप-महापौर राजकुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, वार्ड पार्षद और निगम के सफाई कर्मी शामिल हुए. बैठक में शहर में साफ-सफाई समेत सफाई कर्मियों की मांगों पर चर्चा हुई. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरदयाल एवं सचिव विवेक […]

विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम सभाकक्ष में विशेष बैठक महापौर रौशनी तिर्की की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक उप-महापौर राजकुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, वार्ड पार्षद और निगम के सफाई कर्मी शामिल हुए. बैठक में शहर में साफ-सफाई समेत सफाई कर्मियों की मांगों पर चर्चा हुई.
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरदयाल एवं सचिव विवेक वाल्मीकि ने अपनी मांगें रखी. उनकी मांगों में सफाई यूनियन नेता हरदयाल राम और विवेक वाल्मीकि पर झूठा मुकदमा वापस करने, अभियान में रखे गये 85 सफाई कर्मियों का मानदेय भुगतान करने, 10 वर्षों से काम करनेवाले कर्मियों का स्थायीकरण, पीएफ और इपीएफ की राशि का भुगतान समेत दैनिक सफाई कर्मियों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांगें रखी गयी.
बैठक में झूठा मुकदमा हटाने व अभियान में रखे गये 85 सफाई कर्मियों का समायोजन आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से कार्य करने पर सहमति बनी. इसके अलावा अन्य मांगों पर अगली बोर्ड की बैठक में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया.
सात जोन में बांट कर होगी सफाई
शहर की साफ-सफाई नियमित हो इसके लिए आउटसोर्सिंग से रात में सफाई कराने और निगम कर्मियों द्वारा दिन में सफाई करने का निर्णय लिया गया. निगम ने निर्माण आउटसोर्सिंग को निर्देश दिया है कि निगम के 36 वार्डों को सात जोन में बांट कर सफाई कार्य हो.
70 सफाई कर्मियों को प्रत्येक जोन में 10-10 की संख्या में लगाने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रत्येक दिन सुबह एक ट्रिपर सफाई वाहन से आउटसोर्सिंग के दो-दो कर्मी घर-घर से कचरा उठाने का काम करेंगे.
कर्मियों का होगा भौतिक सत्यापन
महापौर रौशनी तिर्की ने कहा कि निगम में 375 कर्मियों का नाम शामिल है, लेकिन प्रत्येक दिन सफाई कार्य के लिए 150 कर्मी ही आते हैं.
प्रत्येक दिन सफाई कर्मियों का भौतिक सत्यापन होगा. उसके बाद ही कर्मियों का मानदेय मिलेगा. उन्होंने कहा कि अभियान में रखे गये सफाई कर्मियों में से स्वास्थ्य एवं 18 से 40 वर्ष वाले कर्मियों को ही आउटसोर्सिंग में रखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola