बड़कागांव : ट्रक से कुचल युवक की मौत, सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास कोयला लदे ट्रक ने कांडतरी निवासी प्रकाश महतो (35) को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 6.30 बजे की है. प्रकाश घर का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. घटना […]
विज्ञापन
बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास कोयला लदे ट्रक ने कांडतरी निवासी प्रकाश महतो (35) को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 6.30 बजे की है. प्रकाश घर का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.
घटना के विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और सड़क जाम कर दी. लोगों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, आम्रपाली कोल कंपनी को मां-पिता के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा देने, कोल कंपनियों व ट्रक के मालिक व चालक पर एफआइआर करने की मांग की. बाद में पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग मान गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










