वाहन लूट गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, तीन भागने में रहे सफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 10:33 PM
लूट में प्रयोग किया गया कार बरामद चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास रविवार की रात पुलिस ने रंगे हाथ दो अंतरराजीय गिरोह के वाहन लुटेरों को धर दबोचा है. जब कि गिरोह के सरगना सहित तीन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल ओर भागने में सफल हो गये. पुलिस […]
लूट में प्रयोग किया गया कार बरामद
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास रविवार की रात पुलिस ने रंगे हाथ दो अंतरराजीय गिरोह के वाहन लुटेरों को धर दबोचा है. जब कि गिरोह के सरगना सहित तीन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल ओर भागने में सफल हो गये. पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटकांड में प्रयोग किया गया कार संख्या बीआर 2 जे 4680, चार सेट मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों लूटेरे बिहार के गया जिला के शर्मा बाजार के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों लुटेरों को सोमवार को जेल भेज दिया. जबकि फरार लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
कैसे पुलिस के गिरफ्त में आये लुटेरे
एक पिकअप वैन संख्या जेएच 01 बीएस 1198 के चालक मुकेश कुमार धुर्वा रांची ने बताया कि वे रांची से ओल लोडकर पटना जा रहा था. चौपारण के शिमला लाईन होटल में खाने के बाद वह हथिया बाबा के पास पहुंचा ही था कि उक्त बरामद कार पर सवार पांच लुटेरों ने उसके गाड़ी को ओवरटेक कर लिया. मुकेश को मारपीट कर लुटेरे अपनी गाड़ी में बैठा चुके थे. और उसके पिकअप वैन का चाभी छीनकर गाड़ी को लेकर भागने के फिराक में गाड़ी स्टार्ट कर ही रहे थे.
इसी बीच गश्ती दल के साथ थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास पहुंच गये. जीटी रोड़ पर दो गाड़ी को एक ही जगह खड़ा देख पुलिस को शक हो गया. पुलिस कुछ दूर जाकर पुनः पीछे लौटी. लुटेरों की निगाहें पुलिस पर पड़ गयी. लुटेरे जंगल की ओर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर मो सालिक खान (27 वर्ष) पिता – मो सुल्तान खान एवं मो शमशेर आलम (19 वर्ष) पिता – मकबूल अहमद को धर दबोचा. जबकि तीन भागने में सफल रहे.
गिरोह का सरगना है झुनू
गिरफ्तार सालिक खान ने बताया कि उसे झुनू पार्टी के नाम पर चौपारण लाया था. सालिक कर्नाटक में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. इसी बीच झुनू पिकअप को ओवरटेक कर लूटकर चालक से चाभी छीन रहा था. तब तक पुलिस पहुंच गयी. थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि झुनू पर बिहार एवं झारखंड में कई वाहन लूटने का मामला दर्ज है. उसे पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










