ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त बिजली नहीं

आंदोलन के बावजूद जारी है लोड शेडिंग हजारीबाग : नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर चलाये जा रहे भाजपा के आंदोलन के बाद भी हजारीबाग वासियों को 20 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है. तीन और चार जून को भी डीवीसी से लोड शेडिंग की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में ओवर लोड की वजह से बिजली […]
आंदोलन के बावजूद जारी है लोड शेडिंग
हजारीबाग : नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर चलाये जा रहे भाजपा के आंदोलन के बाद भी हजारीबाग वासियों को 20 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है. तीन और चार जून को भी डीवीसी से लोड शेडिंग की गयी.
ग्रामीण क्षेत्रों में ओवर लोड की वजह से बिजली विभाग की निर्धारित तीन घंटा लोडशेडिंग जारी रही. ग्रामीण क्षेत्र के कमोवेश चार जून को बिजली बेहतर मिली. ग्रामीण क्षेत्र में औसतन 14 से 15 घंटा बिजली मिली. सबसे कम बिजली केरेडारी में पांच-छह घंटे मिल पायी. जबकि शहरी क्षेत्र में लोगों को करीब 20 घंटा बिजली मिली.
रात में ही कटी बिजली
तीन जून की रात 9.40 बजे से 11.10 बजे तक डीवीसी में लोड शेडिंग हुई. इस दौरान बिजली उपभोक्ता गरमी से छटपटाते रहे. आधी रात के बाद भी बिजली कटती रहा. चार जून की सुबह 5.30 से 6.00 बजे के बीच लोड शेडिंग हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




