यशवंत की रिहाई के लिए रोड जाम

Updated at : 05 Jun 2014 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
यशवंत की रिहाई के लिए रोड जाम

हजारीबाग : भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड रोड एक घंटा जाम कर दिया गया. धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रत्येक दिन डिस्ट्रिक्ट मोड़ जाम किया जायेगा. जब तक यशवंत सिन्हा समेत अन्य नेता रिहा नहीं हो जाते. प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य प्रो सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि […]

विज्ञापन

हजारीबाग : भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड रोड एक घंटा जाम कर दिया गया. धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रत्येक दिन डिस्ट्रिक्ट मोड़ जाम किया जायेगा. जब तक यशवंत सिन्हा समेत अन्य नेता रिहा नहीं हो जाते. प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य प्रो सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि आम जनता को कोई तकलीफ नहीं होगी. आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी.

इस मौके पर मनीष जायसवाल, अशोक यादव, बंशी रूखैयार, सुरेश कुमार सिन्हा, काली साव, कुलदीप सिंह, संजय कुमार, विकास कुमार, विनोद कुमार, अनिल वर्मा, प्रमोद सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामेश्वर मिश्र, राजेश कपूर, जीतू जैन शामिल थे. रोड जाम कर रहे सभी लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया. जहां से उन्हें छोड़ दिया गया.

बड़कागांव में जुलूस : बड़कागांव

बड़कागांव प्रखंड में बिजली नहीं रहने एवं पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. इसमें प्रखंड अध्यक्ष कैलाश साव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा साव, अरुण मालाकार, लखेंद्र ठाकुर, सरोज सोनी, विनोद ठाकुर, रामपति राम, अमर पांडेय, महेंद्र महतो, खेमलाल महतो, मुकुटधारी महतो, श्रीकांत निराला, डिगेश्वर महतो, अवधेश कुमार मिश्र सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola