पौधे लगा कर बचाने का लिया संकल्प

पदमा : नदियों के किनारे पेड़ लगाकर जल संचय करने की झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत सोमवार को पदमा ब्लॉक में सरैया केवटा नदी किनारे पौधरोपण कर किया गया. सरैया में केवटा नदी किनारे नदी महोत्सव सह वृहत वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन विधायक मनोज यादव, मनीष जायसवाल, आरसीसीएफ संजीव कुमार समेत वन विभाग […]
पदमा : नदियों के किनारे पेड़ लगाकर जल संचय करने की झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत सोमवार को पदमा ब्लॉक में सरैया केवटा नदी किनारे पौधरोपण कर किया गया. सरैया में केवटा नदी किनारे नदी महोत्सव सह वृहत वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन विधायक मनोज यादव, मनीष जायसवाल, आरसीसीएफ संजीव कुमार समेत वन विभाग के कई आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर किया.
अभियान के तहत केवटा नदी के किनारे 28 सेक्टर में क्षेत्र विभाजित कर 30 हजार पौधे लगाये जायेंगे. झारखंड में 24 जिलों के 24 नदियों में 140 किमी तक कुल नौ लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी क्षेत्रों में फलदार व इमारती पेड़ लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










