एक लाख रुपये का कोरेक्स सीरप जब्त
Updated at : 29 Jun 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीओ के निर्देश पर की गयी छापामारी हजारीबाग : हजारीबाग के शहरी और आसपास के इलाकों में सदर एसडीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. इस दौरान गुरुवार को सिरसी, गदोखर व पेलावल रोड में छापामारी की गयी. छापामारी में विभिन्न स्थानों से सात बोरा कोरेक्स जब्त किया है. जब्त सिरप की कीमत करीब लगभग […]
विज्ञापन
एसडीओ के निर्देश पर की गयी छापामारी
हजारीबाग : हजारीबाग के शहरी और आसपास के इलाकों में सदर एसडीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. इस दौरान गुरुवार को सिरसी, गदोखर व पेलावल रोड में छापामारी की गयी. छापामारी में विभिन्न स्थानों से सात बोरा कोरेक्स जब्त किया है. जब्त सिरप की कीमत करीब लगभग एक लाख रुपये बतायी जाती है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें मो साबिर और मो सलीम (पेलावल) शामिल हैं. आरोपियों से पूछताछ हो रही है. ज्ञात हो कि नशा के आदी युवा कोरेक्स सिरप को नशा के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इस पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है. एसडीओ आदित्य रंजन ने बताया कि कोरेक्स गांजा व अन्य नशीली पदार्थ के सेवन से अपराध बढ़ रहा है. इसकी खरीद-बिक्री की सूचना पर तत्वरित कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




