हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने करण यादव

Updated at : 14 Mar 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने करण यादव

कहा-पहले से भी भव्य रामनवमी मनायी जायेगी

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने. बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने नवनिर्वाचित रामनवमी महासमिति अध्यक्ष को प्रमाणपत्र दिया. महासमिति अध्यक्ष चुने जाने के बाद बड़ा अखाड़ा में जयश्री राम, बजरंग बली, जय हनुमान, हरहर महादेव के उदघोष हुए. उपस्थित रामभक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व फूल माला पहनाकर बधाई दी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव ने कहा कि पहले से भी भव्य रामनवमी मनायी जायेगी. हजारीबाग में रामनवमी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मनायी जाती है. इसमें और भव्यता लाने का प्रयास किया जायेगा. डीजे बजाने के सवाल पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम, शादी विवाह, सांसद, विधायक व अन्य चुनाव में प्रतिबंध का पालन किया गया है, तो रामभक्त भी इसका पालन करेंगे. यदि इन कार्यक्रमों में डीजे बज रहा है, तो रामभक्त भी रामनवमी में डीजे बजायेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी रामनवमी आता है, तो प्रशासन का आदेश होता है कि डीजे नहीं बजेगा. डीजे पर यदि प्रतिबंध लगाना है, तो सभी स्तर पर प्रतिबंध लगे.

चुनाव को लेकर सुबह से ही थी गहमागहमी

रामनवमी महासमिति चुनाव को लेकर शनिवार की सुबह से ही गहमागहमी रही. चुनाव संचालन समिति के सदस्य महंत विजयानंद दास, बप्पी करण, लब्बू गुप्ता, संदीप सिन्हा, निशांत प्रधान की देखरेख में चुनाव कराया गया. 232 मतदाताओं ने इस चुनाव में भाग लिया. करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सबसे अधिक 97 वोट, मनीष गोप उर्फ चरका यादव को 60, दीपनारायण 29, पुरुषोत्तम पांडेय 35, अजय दास को 10 और दीपक देव को दो वोट मिले.

रामभक्त के हाथ में सांप, देखने उमड़ी भीड़

हजारीबाग. रामनवमी को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है. शनिवार को बड़ा अखाड़ा में रामनवमी महासमिति के चुनाव के दौरान एक रामभक्त अनोखे अंदाज में पहुंचा. उसके हाथ में एक सांप था. युवक सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़े हुए था. सांप के साथ युवक को देखने के लिए भीड़ लग गयी. लोग इसका वीडियो भी बनाने लगे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola