हजारीबाग शहर को पॉलीथिन से मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को सूचना भवन में नगर निगम की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग शहर को पॉलीथिन से मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को सूचना भवन में नगर निगम की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उप-महापौर राजकुमार लाल ने की. बैठक में वार्ड पार्षद समेत शहर के व्यवसायी शामिल हुए. उप-महापौर राजकुमार लाल ने कहा कि शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है. इसके लिए सभी की सार्थक […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग शहर को पॉलीथिन से मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को सूचना भवन में नगर निगम की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उप-महापौर राजकुमार लाल ने की. बैठक में वार्ड पार्षद समेत शहर के व्यवसायी शामिल हुए. उप-महापौर राजकुमार लाल ने कहा कि शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है. इसके लिए सभी की सार्थक पहल की जरूरत है. पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े का थैला व कागज के ठोंगे का इस्तेमाल हो.
कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि पांच जून के पहले शहर को पूर्ण रूप से पॉलीथिन मुक्त शहर बनाया जायेगा. इसके बाद भी कोई भी व्यवसायी पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़े गये, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पॉलीथिन मुक्त होने से शहर स्वच्छ बनेगा. कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान व्यवसायियों ने पॉलिथीन को बंद करने के समर्थन में कई सुझाव भी दिये. बैठक में निगम की ओर से सभी व्यवसायियों के बीच कपड़े के थैले वितरण किया गया.
वितरण उप-महापौर राजकुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने किया. मौके पर सीटी मैनेजर अरविंद कुमार, वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार सिन्हा, अख्तर, दिलीप कुमार, निपम खलखो, मो खालिद व शमीम समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




