शहर में डिजनीलैंड मेला का आगाज

Published at :12 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में डिजनीलैंड मेला का आगाज

हजारीबाग : स्वदेशी इंटरप्राइजेज डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ शुक्रवार को इंद्रपुरी सिनेमा हॉल परिसर में किया गया. उदघाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काट कर किया. संचालक मो शाहिद ने बताया कि बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए मेले में मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है. टावर झूला, ब्रेकडांस झूला, ड्रेगन झूला आकर्षण का […]

विज्ञापन

हजारीबाग : स्वदेशी इंटरप्राइजेज डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ शुक्रवार को इंद्रपुरी सिनेमा हॉल परिसर में किया गया. उदघाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काट कर किया. संचालक मो शाहिद ने बताया कि बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए मेले में मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है. टावर झूला, ब्रेकडांस झूला, ड्रेगन झूला आकर्षण का केंद्र होगा. महिलाओं के लिए चूड़ी स्टोर एवं श्रृंगार स्टोर लगाया गया है. बच्चों के लिए मिक्की माउस व पानी बोर्ड आकर्षण का केंद्र होगा. लखनवी वेलपुरी समेत अन्य व्यंजनों के स्टॉल यहां लगाये गये हैं. मेले का आयोजन 22 जून तक होगा. मौके पर सत्यम कुमार, मो मकसूद, मो टीपू आलम, मनीष कुमार प्रवीण कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola