जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमन्त सती ने आमजनों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमन्त सती ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिये. दारू प्रखंड की सुशीला कुमारी ने पति की मृत्यु के बाद उत्पन्न आर्थिक संकट और ससुर के किडनी उपचार के लिए सहायता की मांग की. उपायुक्त ने उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना व आयुष्मान कार्ड से शीघ्र जोड़ने का निर्देश दिया. सेवानिवृत्त शिक्षिका विद्यावती कुमारी ने स्थानांतरण अनुदान की बकाया राशि भुगतान को लेकर आवेदन दिया. इस पर शिक्षा विभाग को सात दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया. खिरगांव के पाचू साव ने भूमि रैयतीकरण व मालगुजारी रसीद से संबंधित आवेदन सौंपा, जिस पर खास महल पदाधिकारी को जांच के निर्देश दिये गये. कोलघट्टी निवासी आयुष सिन्हा ने दिव्यांगता के कारण ट्राई साइकिल की मांग की. जिस पर समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश मिला. इसके अलावा भू-मापी, म्यूटेशन, आवास व पेयजल से जुड़े मामलो पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया. जुगरा उत्क्रमित मवि के विद्यार्थियों को मिली उत्कृष्ट सफलता बड़कागांव. प्रखंड के जुगरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है. प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र रमेश कुमार ने 467 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना. अंकित कुमार 460 अंक, करण कुमार ने 453 अंक प्राप्त किया. विद्यालय के कुल 94 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 61 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 27 ने द्वितीय श्रेणी, छह विद्यार्थियों ने मार्जिनल श्रेणी में सफलता प्राप्त की.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola