चतरा में 17.62 लाख रुपये से भरा एटीएम ले भागे चोर

Published at :11 May 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा में 17.62 लाख रुपये से भरा एटीएम ले भागे चोर

चतरा : एसबीआइ की तपेज शाखा में लगी एटीएम को उखाड़ कर चोर ले गये. एटीएम में 17 लाख 62 हजार 200 रुपये थे. घटना बुधवार देर रात की है. चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा. इसके बाद एटीएम को गैस कटर से काट कर साथ ले गये. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को हाथ […]

विज्ञापन

चतरा : एसबीआइ की तपेज शाखा में लगी एटीएम को उखाड़ कर चोर ले गये. एटीएम में 17 लाख 62 हजार 200 रुपये थे. घटना बुधवार देर रात की है. चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा. इसके बाद एटीएम को गैस कटर से काट कर साथ ले गये. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को हाथ से ढंक कर घटना का अंजाम दिया. यह बैंक चतरा कॉलेज के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप से आधा किमी की दूरी पर स्थित है. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बैंक मैनेजर व सदर थाना को दी. एसपी अखिलेश वी वरियर और एसडीपीओ ज्ञानरंजन ने ब्रांच मैनेजर से घटना के बारे में जानकारी ली.

चतरा में 17.62 लाख रुपये…
ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार दास ने कहा कि पांच मई को एटीएम में 30 लाख रुपये डाले गये थे. आठ व नौ मई को लिंक फेल होने के कारण एटीएम में कुल 17.62 लाख रुपये जमा थे. इस संबंध में उन्होंने सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया. वह भी कोई सुराग नहीं ढूंढ पाया. जिले में एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की यह पहली घटना है. इससे पूर्व वर्ष 2014 में बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर लगे एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया था.
एसबीआइ की तपेज शाखा में लगी थी एटीएम
खोजी कुत्ता भी सुराग नहीं ढूंढ पाया
जिले में एटीएम चोरी की पहली घटना
बुधवार की देर रात ले गये एटीएम
सीसीटीवी कैमरे को हाथ से ढंक कर
घटना का अंजाम दिया
एटीएम को जाम नहीं किया गया था
तपेज स्थित एटीएम को जाम नहीं किया गया था. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमीन में तीन-चार फीट गड्ढा कर एटीएम को जाम कर दिया जाता है, ताकि इसे आसानी से नहीं उखाड़ा जा सके. एटीएम को उठाकर ले जाने के लिए कम से कम आठ लोगों की आवश्यकता होती है. जाहिर होता है कि घटना को अंजाम आठ से दस लोगों ने दिया होगा.
गार्ड व अलार्म नहीं रहने पर एटीएम बंद कराया जायेगा
एसडीपीओ ज्ञानरंजन ने कहा कि जिस एटीएम में अलार्म नहीं लगा होगा और गार्ड तैनात नहीं रहेगा, वैसे एटीएम को बंद करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शाम होते ही एटीएम बंद होने के बाद गार्ड चले जाते हैं. इस कारण यह घटना घटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola