स्वदेशी नेक्स्ट मॉल का उदघाटन करने पहुंचीं अभिनेत्री अमिषा पटेल

Published at :04 May 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्वदेशी नेक्स्ट मॉल का उदघाटन करने पहुंचीं अभिनेत्री अमिषा पटेल

हजारीबाग : जिले के प्रतिष्ठित स्वदेशी वस्त्रालय के दूसरे शॉपिंग मॉल स्वदेशी नेक्स्ट मॉल का उदघाटन गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल व विवेकानंद सिंह की माता केतकी देवी ने संयुक्त रूप से किया. संचालक विवेकानंद सिंह ने कहा कि शॉपिंग मॉल में युवाओं, वर-वधू व बिजनेस क्लास का ख्याल रखा गया है. एक छत […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के प्रतिष्ठित स्वदेशी वस्त्रालय के दूसरे शॉपिंग मॉल स्वदेशी नेक्स्ट मॉल का उदघाटन गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल व विवेकानंद सिंह की माता केतकी देवी ने संयुक्त रूप से किया. संचालक विवेकानंद सिंह ने कहा कि शॉपिंग मॉल में युवाओं, वर-वधू व बिजनेस क्लास का ख्याल रखा गया है. एक छत के नीचे ब्रांडेड कंपनियों के कपड़ों का कलेक्शन उपलब्ध है.

लोगों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टर्टल, यूएस पोलो, स्पाइकर, मुफ्ती, ब्लैकबेरी, लुइस फिलिप्स, वेन हुसैन, पार्कस, पार्कस एवेन्यू, एरो, रेमंड, रीड एंड टेलर, लेलिन क्लब समेत अन्य ब्रांड के कपड़े यहां उपलब्ध हैं. संचालक ने बताया कि पुरुषों व महिलाओं के रेडीमेड कपड़ों का ख्याल यहां रखा गया है. बच्चों के कपड़ों का भी संग्रह है. अभिनेत्री अमिषा पटेल ने कहा कि यह मॉल हजारीबाग के लोगों के लिए तोहफा है. महानगरों के तर्ज पर इसे बनाया गया है. मौके पर शारदानंद सिंह, मनीषा सिंह व सृष्टि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola