जब तक समाजिक अन्याय होगा सामाजिक न्याय का संघर्ष जारी रहेगा

Published at :09 Apr 2018 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
जब तक समाजिक अन्याय होगा सामाजिक न्याय का संघर्ष जारी रहेगा

बरही : आरएनवाइ डिग्री कॉलेज, बरही में रविवार को लोक चेतना मंच की ओर से सामाजिक न्याय के सवाल और आज का समय विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बनारस से आये गांव के लोग पत्रिका के संपादक रामजी यादव ने की़ मुख्य वक्ता के तौर पर रामजी यादव ने सामाजिक […]

विज्ञापन

बरही : आरएनवाइ डिग्री कॉलेज, बरही में रविवार को लोक चेतना मंच की ओर से सामाजिक न्याय के सवाल और आज का समय विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बनारस से आये गांव के लोग पत्रिका के संपादक रामजी यादव ने की़ मुख्य वक्ता के तौर पर रामजी यादव ने सामाजिक न्याय कल आज और कल टॉपिक पर विचार रखे.

कहा भारत के सामाजिक सांस्कृतिक व्यवस्था में न्याय नहीं है़ एक तरफ एक बेटी भात-भात कहते हुए मर जाती है, वहीं एक आदमी बैंक का 11 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग जाता है़ श्रमशील जातियों के लोग भूख, गरीबी, अन्याय व शोषण के शिकार हैं.

दूसरी और मुफ्त खोर समाज के लोग मौज मस्ती में डूबे हैं. जब तक यह व्यव्स्था बनी रहेगी तब तक सामाजिक न्याय की जरूत बनी रहेगी़ सामाजिक न्याय के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा़ जेएनयू दिल्ली के छात्र जयंत जिज्ञासु ने हासिये का समाज और मुख्यधारा की मीडिया पर बोलते हुए कहा कि मीडिया अपना लोकतांत्रिक दायित्व भुल एजेंडा सेट कर रहा है़ आरक्षण की व्यवस्था को निप्प्रभावी बना दिया गया है़, पर मुख्यधारा की मीडिया में इस पर कोई चर्चा नहीं है़

न्यूज रूम में सामाजिक न्याय के प्रतिनिधि को जगह नहीं दिया जा रहा है़ गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संतोष अर्स एसटीएसी व ओबीसी आरक्षण आंदोलन पर वक्तव्य दिया़ उन्होंने वंचित वर्ग के आरक्षण को लेकर वर्ष 1849 में हंटर कमीशन के समक्ष आरक्षण मांग करने का उदहारण देते हुए आरक्षण के इतिहास को बताया़ गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा पूर्णिमा ने भारत स्त्री शिक्षा की स्थिति और सावित्री वाई फूले और फातिमा सेक के योगदान की चर्चा की़ सिदो-कान्हू विवि के सहायक प्रोफेसर यदुवंश प्रणय ने विभित्र शिक्षण संस्थानों में एसटीएससी व ओबीसी के आरक्षण की स्थिति पर प्रकाश डाला़

विधायक मनोज कुमार यदाव ने मंडल आयोग के महत्व पर बोलते हुए कहा कि मंडल आयोग लागू नहीं हुआ होता, तो हम जैसे लोग विधायक नहीं बन पाते. कार्यक्रम का संचालन लोक चेतना मंच के अध्यक्ष मनोहर यादव व डा सुनील दास ने किया़ जिप सदस्य संतोष रविदास, भुनेश्वर यादव सहित काफी संख्या में युवा कार्यक्रम में मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola