दोस्त की हत्या कर फंदे से झूला हुलास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2018 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में दो दोस्तों की मौत की गुत्थी सुलझ गयी है. हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी. खुद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की थी. बाद में पकड़े जाने के भय से उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार घनश्याम महतो […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में दो दोस्तों की मौत की गुत्थी सुलझ गयी है. हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी. खुद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की थी. बाद में पकड़े जाने के भय से उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार घनश्याम महतो की हत्या अपने साथियों के साथ मिल कर दोस्त हुलास महतो ने की थी. बाद में पकड़े जाने के डर से उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. हुलास कबाड़ी का काम करता था, जबकि घनश्याम लेबर सप्लायर था.
बताया जाता है कि घनश्याम की पत्नी के साथ हुलास महतो का अवैध संबंध था. घनश्याम ने दोनों को एक साथ देख लिया था. घनश्याम अपनी पत्नी की जासूसी करने लगा. पत्नी से जब उसने इस मुद्दे पर बात की, तो उसने रिश्ते से इंकार कर दिया. इसके बाद हुलास ने घनश्याम की पत्नी के साथ मिल कर घनश्याम की हत्या की साजिश रची. महिला के मोबाइल से निकाले गये कॉल डिटेल के अाधार पर पुलिस ने घनश्याम की पत्नी को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
हत्या के बाद घनश्याम की पत्नी के पास पहुंचा था हुलास: पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद हुलास घनश्याम की पत्नी के पास पहुंचा और हत्या कर देने की बात कही. हत्या के बाद हुलास डर गया था. उसने उसकी पत्नी से कहा कि वह और उसकी पत्नी बच्चों समेत जहर खाकर आत्महत्या कर ले. तब घनश्याम की पत्नी ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं, वह आत्महत्या नहीं करेगी. उसके बाद हुलास वहां से निकला और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
पुलिस हुलास के दोनों साथियों की तलाश कर रही है. दोनों के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. घटनास्थल से बरामद चाकू की फिंगर प्रिंट ली गयी है. चाकू को जांच के लिए भेजा जायेगा. एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि दोनों की हत्या में अपराधी और उग्रवादी शामिल नहीं हैं. मामले का खुलासा शीघ्र हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




