दोहरा हत्याकांड के बाद सकते में नावाडीह के ग्रामीण, दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन शुरू चरही : चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी घनश्याम महतो (35) और हुलास उर्फ श्यामलाल महतो की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है. जिस तरह से घनश्याम महतो की हत्या छाती पर चाकू से हमला कर की गयी है और श्यामलाल की हत्या कर […]
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन शुरू
चरही : चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी घनश्याम महतो (35) और हुलास उर्फ श्यामलाल महतो की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है. जिस तरह से घनश्याम महतो की हत्या छाती पर चाकू से हमला कर की गयी है और श्यामलाल की हत्या कर शव को महुआ के पेड़ से टांग दिया गया, इस घटना से लोग सकते में हैं.
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा देर शाम तक थी कि वे कौन लोग थे, जो बोलेरो से श्यामलाल उर्फ हुलास महतो के घर पहुंचे थे और थाना जाने की बात कह उसे ले गये. पुलिस की छानबीन में प्रथम दृष्टया यह आशंका जतायी जा रही है कि हत्या से पहले या हत्या के बाद अपराधियों ने वहां पर शराब का सेवन किया था, क्योंकि घटनास्थल से शराब की खाली बोतल व ग्लास मिली है.
परिजनों रो रोकर हालत गंभीर
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का हाल बुरा है. घनश्याम महतो की पत्नी, बच्चा व हुलास महतो की पत्नी प्रमीला देवी व परिजनों की स्थिति गंभीर है. घटना के बाद दोनों परिवार के लोग सहमे हुए हैं.
हुलास तीन भाइयों में सबसे छोटा था और हाइवा वाहन का संचालन करता था. इसके अलावा टॉवर कंपनियों में दोनों मजदूरों को भेजने का काम करते थे. ग्रामीणों के अनुसार दोनों में कभी भी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ. 28 मार्च की शाम तक दोनों साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




