श्रद्धालुओं के लिए शर्बत गुड़ व खाने की व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2018 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

कई सामाजिक संगठनों की ओर से लगाये गये स्टॉल हजारीबाग : रामनवमी जुलूस के दौरान सामाजिक संगठनों की ओर से दर्जनों स्टॉल लगाये गये. जुलूस में शामिल लोगों के लिए चना, गुड़, शर्बत, पुड़ी-सब्जी व पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. झंडा चौक के समीप सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप प्रसाद ने स्टॉल लगाया था. उन्होंने जुलूस […]
विज्ञापन
कई सामाजिक संगठनों की ओर से लगाये गये स्टॉल
हजारीबाग : रामनवमी जुलूस के दौरान सामाजिक संगठनों की ओर से दर्जनों स्टॉल लगाये गये. जुलूस में शामिल लोगों के लिए चना, गुड़, शर्बत, पुड़ी-सब्जी व पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. झंडा चौक के समीप सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप प्रसाद ने स्टॉल लगाया था. उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत पिलाया. इसी तरह कई संगठनों की ओर से जगह-जगह गुड़-चना का वितरण किया गया. सदभावना विकास मंच के अध्यक्ष मो इरफान उर्फ काजू, आनंद देव, महताब, मनोज गोयल, मो वारिस, दीपक, मसीर आलम समेत सभी सदस्य जुलूस मार्ग में लोगों के बीच सदभावना बढ़ाने का काम कर रहे थे. जुलूस को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे थे.
अंजुमन इस्लामिया के शकील बिहारी, रफत इमाम उर्फ राजू, मो इनामुद्दीन, रजीउद्दीन इनाम, शौकत समेत दोनों समितियों के सैंकड़ों लोग शांति व्यवस्था बनाने में भूमिका निभा रहे थे. बरही विधायक मनोज कुमार यादव, साजिद हुसैन, पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, जमील खान, शमशेर आलम, संजर मल्लिक, दिगंबर मेहता, गुलाम जिलानी, गुलाम मोइनउद्दीन, क्यूम अहमद, रफत हसन, अब्दुल गफार, रजी अहमद, अधिवक्ता शंभु कुमार, तुलसी कुमार समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता व्यवस्था बनाने में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




