हजारीबाग :सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल ने भरा भक्तों में उत्साह

Published at :28 Mar 2018 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग :सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल ने भरा भक्तों में उत्साह

हजारीबाग : सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार की सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से शहर में जुलूस पर पुष्प वर्षा किया. विधायक मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और मंत्री जयंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया. श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पुष्प की वर्षा की […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार की सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से शहर में जुलूस पर पुष्प वर्षा किया. विधायक मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और मंत्री जयंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया. श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पुष्प की वर्षा की गयी. फूल गिरने से लोग उत्साहित हो रहे थे.

जुलूस मार्ग में विधायक कार्यालय के समीप सांसद, विधायक सेवा केंद्र संचालित हुआ, जिसका शुभारंभ जयंत सिन्हा ने किया. रात भर विधि-व्यवस्था व जुलूस का अवलोकन सांसद व विधायक ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola