व्यक्ति नहीं, विचार थे भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव

Published at :24 Mar 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
व्यक्ति नहीं, विचार थे भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव

हजारीबाग : शहर के शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का 88वां शहादत दिवस मनाया गया. छात्र संगठन एआइडीएसओ ने विभावि लॉ कॉलेज, भगत सिंह चौक संगठन कार्यालय में सभा की. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन यादव ने की. आशीष कुमार ने कहा कि आज युवाओं को भगत […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का 88वां शहादत दिवस मनाया गया. छात्र संगठन एआइडीएसओ ने विभावि लॉ कॉलेज, भगत सिंह चौक संगठन कार्यालय में सभा की.
इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन यादव ने की. आशीष कुमार ने कहा कि आज युवाओं को भगत सिंह के विचारों को अपनाने की जरूरत है. मो फजल ने कहा कि भगत सिंह का सपना भारत में समाजवाद की स्थापना था. कार्यक्रम को राजेश कुमार, पूजा कुमारी, कर्मवीर यादव, अमर कुमार, सतीश कुमार, प्रियंका बर्णवाल, रमेश कुमार, ज्ञान चंद्र, दीपशिखा व मिथिलेश ने संबोधित किया.
भगत सिंह व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम : विभावि लॉ कॉलेज छात्र संघ ने शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया. अध्यक्षता आशीष कुमार ने की.
अधिवक्ता भैया मुकेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. शिक्षक भगत मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है. मौके पर अभिषेक राज, अजय मिश्रा, चितरंजन, निवेदिता,रौशन, गणेश, रवींद्र, रंजीत, मुकेश,अजय, रौशनी, जीवन, रिया व दीपिका समेत कई लोग उपस्थित थे.
शहीदों के विचारों को भुला दिया गया : सीपीएम कार्यालय में भगत सिंह की शहादत दिवस पर गोष्ठी हुई. अध्यक्षता विपिन कुमार सिन्हा ने की. जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने कहा कि शहादत की तिथि तो याद है, लेकिन उनके विचार एवं उसूलों को भुला दिया गया है.
गोष्ठी को विजय मिश्रा, ईश्वर महतो, गुलाब साव, रूपेश राम, किरण देवी, अंजु देवी, मो अशरफ, चितरंजन राम, नंदू राम व अजय कुमार ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सुरेश दास ने किया.
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग : अखिल भारतीय सर्वधर्म कौमी एकता समिति ने भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एमहक भारती ने किया.
वक्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के क्रांतिकारी कार्यों पर प्रकाश डाला. सभा को रजी अहमद, आलोक राज, राहुल कुमार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुलशन कुमार,ओपी मुखर्जी, जीतू नंदी,उमेश गोप, कैलाश यादव, उमेश कुमार, रीति शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मीठू राम, बच्चन गुप्ता, अनवर हुसैन, बैजनाथ रजक, तनवीर अहमद ने संबोधित किया. प्रदीप कुमार गुप्ता ने भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम की प्रतिमा लगाने की मांग की है.
शहादत दिवस पर रैली निकाली : माक्र्सवादी समन्वय समिति की ओर से शहादत दिवस पर रैली निकाली गयी. रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई धरना स्थल पर पहुंच कर सभा में बदल गयी.
वहां लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर्पित की. अध्यक्षता लालमन कुशवाहा ने की. देवचंद महतो, राजेंद्र गोप, लोधो मुंडा, राणाजी, बहादुर बेदिया,रामू सिंह, निर्मल प्रजापति,सुनील मेहता, मालती,सविता, संगीता,सुनीता, धनु, महावीर,कमेश महतो मौजूद थे.
शहीद दिवस मनाया : केबी महिला कॉलेज में शहीद दिवस मनाया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनुपमा सिंह, डॉ सुरेंद्र सिन्हा, डॉ मुकुल कुमार, डॉ एसपी प्रसाद ने कहा कि छात्राओं में धैर्य, साहस एवं दृढ़ता के साथ काम करने की प्रेरणा भगत सिंह की जीवनी से लेनी चाहिए. छात्र संघ अध्यक्ष राखी कुमारी, उपाध्यक्ष नीलू कुमारी, सचिव मनोरमा कुमारी, राधा कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. सभी ने शहीदों को नमन किया.
आनंदा कॉलेज में कार्यक्रम : अन्नदा कॉलेज छात्र संघ ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.
मौके पर शिक्षक बख्शी, सुभाष, सुनील, राजा छात्रों में सिद्धार्थ, सचिन, प्रतीक, सुप्रिया कुमारी, सुमन गौरव, मंदीप गोप, रौनक,अमन, शत्रुंजय, रिद्धिया कुमारी, सौम्या, सुमन, अंचल सिंह, दीपक मेहतो, चंदन यादव, शैलेंद्र एवं मनीष कुमार उपस्थित थे.
शहीदों ने फांसी के फंदे को चूमा : एसबीएम बीएड कॉलेज में शहादत दिवस पर संगोष्ठी हुई. विषय था राष्ट्रीय जागरण में क्रांतिकारियों का योगदान. प्राचार्य अमित सिंह ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया.
शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि शहादत आजादी की ज्वाला को भड़काने में अहम भूमिका निभायी. वीरेंद्र कुमार चौरसिया ने कहा कि शहीदों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया. शिक्षक डॉ तनुजा गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, राकेश प्रसाद, नवीन कुमार, पुरुषोत्तम व रविकांत उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सरिता कुमारी ने किया.
कटकमसांडी. शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के अमर बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये. पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.
भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के प्रखंड प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव ने हंसते-हंसते प्राणों की आहूति दे दी. शहीदों के प्रति सम्मान हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. संरक्षक डॉ टी कुमार ने कहा कि हम राष्ट्र के बिना अपनी परिकल्पना नहीं कर सकते. देश सुरक्षित है, तभी हम सुरक्षित हैं.
कस्तूरबा की वार्डेन शोभा पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में बलवीर कुमार, फातिमा खातून, अंजू कुमारी, सरस्वती कुमारी, निधि एक्का, नाजरीन परवीन, शिवानी कुमारी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी सहित सैकड़ों छात्राओं ने योगाभ्यास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola