होली के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, 24 गिरफ्तार

Published at :04 Mar 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
होली के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, 24 गिरफ्तार

दारू : हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के कविलासी गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच झडप में करीब आठ लोग घायल हो गये. इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में ले लिया. बाद में सभी को जेल भेज दिया. घटना को लेकर गांव में निषेधाज्ञा लागू है. हालांकि […]

विज्ञापन

दारू : हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के कविलासी गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच झडप में करीब आठ लोग घायल हो गये. इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में ले लिया. बाद में सभी को जेल भेज दिया. घटना को लेकर गांव में निषेधाज्ञा लागू है. हालांकि घटना के दूसरे दिन शनिवार को गांव में शांति बहाल है.

रैैपिड एक्शन फोर्स गांव में तैनात है. घटना के बाद एसडीओ आदित्य रंजन, डीएसपी दिनेश गुप्ता व सहदेव साव गांव पहुंचे थे. एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं लाठी, डंडा, भाला व तलवार जब्त किया. वहीं घायल कौलेश्वर साव, आशीष राणा, सूरज कुमार, रोहित साव, महेंद्र सिंह, पिंटू यादव, युनूस मियां, मो रज्जाक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. कौलेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. पथराव के समय तैनात मजिस्ट्रेट दारू बीडीओ युनिका शर्मा, थानेदार शब्बीर अहमद, रवींद्र कुमार राय को पत्थरबाजी में हल्की चोट भी आयी है.

बताया जाता है कि कविलासी गांव के ग्रामीण बाजे गाजे के साथ रंग अबीर खेलते हुए गांव भ्रमण कर रहे थे. इसी बीच मस्जिद में नमाज पढ़ा जा रहा था. थाना प्रभारी ने जुलूस को 100 फीट की दूरी पर रोक दिया. थाना प्रभारी की अनुमति के बाद होली का जुलूस आगे बढ़ा. मस्जिद के पास आते ही पथराव शुरू हो गया. जिससे वहां भगदड़ मच गयी और माहौल अराजक हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola