खेलकूद से भी भविष्य संवार सकते हैं विद्यार्थी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

आइलेक्स स्कूल में छह दिवसीय खेल कूद का समापन बरकट्ठा : आइलेक्स पब्लिक स्कूल करियातपुर में आयोजित छह दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई. इसमें में स्कूल के लगभग 1175 बच्चों ने हिस्सा लिया. इसमें नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के बच्चों को शामिल किया गया. इसमें 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लांग जंप, […]
विज्ञापन
आइलेक्स स्कूल में छह दिवसीय खेल कूद का समापन
बरकट्ठा : आइलेक्स पब्लिक स्कूल करियातपुर में आयोजित छह दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई. इसमें में स्कूल के लगभग 1175 बच्चों ने हिस्सा लिया. इसमें नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के बच्चों को शामिल किया गया. इसमें 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, जबलिंग थ्रो, शार्टपुट, म्यूजिकल चेयर, फ्रौग रेस, रैट कैट रेस, रेस्लिंग जैसे कार्यक्रम को शामिल किया गया. साथ ही योगाभ्यास करा कर इससे होने वाले फायदे जानकारी दी गयी. बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की भी ट्रेनिंग दी गयी.
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक शैलेश कुमार ने की. शैलेश कुमार ने कहा कि जिस तरह पढ़ाई से हमारा बौद्धिक विकास होता है, उसी तरह खेल कूद से हमारा शारीरिक विकास होता है. आज खेल कूद में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चे इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं.
नर्सरी से फ्रॉग रेस में लड़कों में कुंदन कुमार प्रथम, कृष पांडेय द्वितीय, नकुल कुमार तृतीय तथा लड़कियों में अंकिता कुमारी प्रथम, हसीना खातून व आर्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. रैट एंड कैट रेस में सोनाली कुमारी और आर्यन कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
म्यूजिकल चेयर में कुंदन कुमार प्रथम, हसीना खातून द्वितीय एवं सन्नी कुमार तृतीय स्थान पर रहें. एलकेजी-ए में 100 मीटर दौड़ में लड़कों में हिमांशु कुमार प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, सूरज कुमार तृतीय तथा लड़कियों में तहसीन आरा प्रथम, आरुषी कुमारी द्वितीय, ज्योति कुमारी तृतीय स्थान पर रही.
एलकेजी- बी में लड़कों में शिवांशु कुमार प्रथम, मो. इरशाद द्वितीय, सक्षम कुमार तथा मो जमील तृतीय तथा लड़कियों में सुहानी कुमारी प्रथम, आयशा परवीन द्वितीय, अर्पणा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. म्यूजिकल चेयर में धर्मेंद्र कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वर्ग-1 ए में 100 मीटर दौड़ में लड़कों में सुजीत कुमार प्रथम, मंदीप कुमार द्वितीय, अर्जुन कुमार तृतीय तथा लड़कियों में रूबी कुमारी प्रथम, अंजलि कुमारी द्वितीय तथा लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान रहे. लांग जंप में लड़कों में सुजीत कुमार प्रथम, शानु कुमार द्वितीय, पवन कुमार तृतीय तथा लड़कियों में अंजलि कुमारी प्रथम, रूबी कुमारी द्वितीय तथा रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. कबड्डी में लड़कों में अंश कुमार की टीम और लड़कियों में मनीषा कुमारी की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन.
वर्ग-1 बी में 100 मीटर दौड़ में लड़कों में शाजीद प्रथम, श्याम सुन्दर द्वितीय, रोहित तृतीय तथा लड़कियों में ज्योति प्रथम, खुशबू द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे. लांग जम्प में लड़कों में साजिद प्रथम, सोहेल द्वितीय, सौरभ तृतीय तथा लड़कियों में खुशबू प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रहे.
वर्ग-2 ए में 100 मीटर दौड़ तथा हाई जंप तथा लांग जंप में लड़कों में महफ़ूज अंसारी प्रथम, मनसब अंसारी द्वितीय, दीपक तृतीय तथा लड़कियों में अनीशा प्रथम सोनाली प्रिंसी, रीया द्वितीय तथा सोनी, शालू तृतीय स्थान पर रहे. वर्ग-2 बी 100 मीटर दौड़ में लड़कों में राहुल प्रथम, प्रदीप द्वितीय, सुजीत तृतीय तथा लड़कियों में अनिका प्रथम, दीपज्योति द्वितीय, अंशुका तृतीय स्थान पर रहे.
लांग जंप में लड़कों में आदित्य सिंह प्रथम, राहुल द्वितीय, राजवीर तृतीय तथा लड़कियों अनिका प्रथम, सृष्टि द्वितीय तथा रानू तृतीय स्थान पर रहे. वर्ग-3 ए में 100 मीटर दौड़ में लड़को में सचिन प्रथम, सौरभ द्वितीय, सुजीत तृतीय 200 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, मिथुन द्वितीय, हिमांशु तृतीय तथा लड़कियों में 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में विद्या प्रथम, अर्चना द्वितीय, किरण तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर शिक्षक संजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, अंकिता श्रीवास्तव, विवेक सोनी,दीपक कुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार, शिवकुमार पाठक, दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




