अतिक्रमणकारियों की सूची हुई जारी

जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हजारीबाग : हजारीबाग शहर में 193 स्थानों पर लगभग 105 एकड़ खासमहल रिज्यूम्ड जमीन पर अतिक्रमण व गैर कानूनी कब्जा है. शहर के 19 राजस्व मौजा में खासमहल रिज्यूम्ड जमीन को अलग-अलग पांच जांच टीम ने चिह्नित किया है. सदर एसडीओ आदित्य रंजन, एलआरडीसी शब्बीर अहमद, एनडीसी विवेक […]
जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू
हजारीबाग : हजारीबाग शहर में 193 स्थानों पर लगभग 105 एकड़ खासमहल रिज्यूम्ड जमीन पर अतिक्रमण व गैर कानूनी कब्जा है. शहर के 19 राजस्व मौजा में खासमहल रिज्यूम्ड जमीन को अलग-अलग पांच जांच टीम ने चिह्नित किया है.
सदर एसडीओ आदित्य रंजन, एलआरडीसी शब्बीर अहमद, एनडीसी विवेक मेहता एवं दो दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने एक माह तक स्थल का निरीक्षण किया. जमीन के कागजात और सरकारी रिकॉर्ड की जांच की, जिसके बाद अरबों रुपये के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व कब्जे का खुलासा हुआ है.
सारले मौजा में 49.78 एकड़, कंटोमेंट में 3.542 एकड़, चपाड़ में 1.41 एकड़, नूरा में 4.08 एकड़, ओकनी वन में 2.49 एकड़, खिरगांव में 6.75 एकड़, हुरहुरू में 3.17 एकड़, कोर्रा में 6.42 एकड़, चानो में 0.15 एकड़, बहेरी में 1.5 एकड़, ओरिया में 1.21 एकड़, जबरा में 0.18 डिसमिल, लाखे में 1.91 एकड़, मटवारी में 1.1 एकड, कोलघट्टी में 0.2 डिसमिल, सिरका में 7.84 एकड़, कदमा में 0.5 कट्ठा, नवादा में 6.45 एकड़ और हजारी राजस्व मौजा में 1.19 एकड़ खासमहल के रिज्यूम्ड पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण है. ज्ञात हो कि हजारीबाग शहर में 796 एकड़ खासमहल की जमीन है. यहां लीजधारियों की संख्या 1499 थी. इसमें भवन पट्टा, छप्परबंदी, बागीचा, व्यावसायिक कार्यों के लिए जमीन को लीज पर दिया गया है.
105 एकड़ जमीन पर अतिक्रमणकारियों की सूची: प्रेम कुमार (पिता-दुर्गा राम) राजाराम हरि राम होल्डिंग संख्या 97, रकवा 0.8 डिसमिल, राकेश कुमार गुप्ता होसं 98 का 03 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण, सिकंदर कोचिंग, आर्यन कोचिंग सेंटर अभय कुमार सिंह होसं 105 अतिक्रमण 10 डिसमिल, सरकारी भवन पानी टंकी रामचंद्र राम वगैरह, तापेश्वर मुंडा हो सं 115 अतिक्रमण 20 डिसमिल, नवप्राथमिक विद्यालय बाबूगांव भुइयां टोली हो सं 116 अतिक्रमण 13 डिसमिल, इंद्रदेव सिंह हो सं 122 अतिक्रमण 13 डिसमिल, बाबूलाल साव हो सं 131 अतिक्रमण 14 डिसमिल, लाइब्रेरी कृष्ण बल्लभ पुस्तकालय मोहन गुप्ता हो सं 136 अतिक्रमण 19 डिसमिल, जगदीश ठाकुर हो सं 137 अतिक्रमण 62 डिसमिल, राजकमल जॉन हो सं 145 अतिक्रमण 14 डिसमिल, चोहन भुइयां होसं 147 अतिक्रमण 30 डिसमिल, सीटन राम हो सं 149 अतिक्रमण 11 डिसमिल, रामवृक्ष मुंडा हो सं 151 अतिक्रमण 12 डिसमिल, प्रवीण कुमार जायसवाल होस 158 अतिक्रमण 12 डिसमिल, चैता पासवान हो सं 166 अतिक्रमण 14 डिसमिल, चुन्नू केरकेट्टा हो सं 177 अतिक्रमण दो डिसमिल, प्रवीण कुमार जायसवाल हो सं 178 अतिक्रमण 11 डिसमिल, मो अलीम होसं 182 अतिक्रमण 15 डिसमिल, विशुन साव, संजय कुमार, ननका साव, प्रभु साव हो सं 189 अतिक्रमण 15 डिसमिल, जवाहीर अंसारी हो सं 203 अतिक्रमण एक डिसमिल, सुधीर बेक हो सं 247 अतिक्रमण चार डिसमिल, मुरली कुमार हो सं 261 अतिक्रमण 17 डिसमिल, रंजन कुमार गुप्ता हो सं 263 अतिक्रमण एक डिसमिल, रामेश्वर लाल, ललन प्रसाद मेहता, बसंत कुमार सिंह होसं 269 अतिक्रमण 1.00 एकड़, श्यामावली कोचिंग सेंटर एवं होटल मैनेजमेंट होसं 273 अतिक्रमण आठ डिसमिल, जयंत सिन्हा (पिता जगदीश प्रसाद) पानी टंकी नगरपालिका द्वारा निर्मित हो सं 290 अतिक्रमण 17 डिसमिल, देवकी महतो होसं 260 अतिक्रमण 26 डिसमिल जमीन पर है.
कोलघट्टी मौजा: रामेश्वर महतो, जगलाल महतो, सुभाष यादव, कैलाश यादव होसं 08 अतिक्रमण 20 डिसमिल जमीन पर है.
कदमा मौजा: एसी रंजन, अमित रंजन हो सं 83 अतिक्रमण 34 डिसमिल, संजय कुमार, सुरेश राम हो सं 86 अतिक्रमण सात डिसमिल, पुनीत राम, रवि राम, सरयू राम हो सं 88 अतिक्रमण नौ डिसमिल, विजय वर्मा हो सं 96 अतिक्रमण पांच डिसमिल जमीन पर कब्जा है. जारी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




