11 हजार वोल्ट का तार गिरा, बड़ा हादसा टला
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Mar 2026 10:43 PM
कोनहराकला गांव की घटना
बरकट्ठा. ग्राम कोनहराकला में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से बड़ा हादसा टल गया. शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब विद्युत पावर सब स्टेशन से गांव के ट्रांसफॉर्मर में जोड़ा गया तार एकाएक गिर गया. गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था. ग्रामीण ईश्वर यादव ने बताया कि गांव में सभी जगहों पर 11 हजार वोल्ट का तार जर्जर हालत में है. जिसकी जानकारी 26 मार्च को रामनवमी जुलूस रूट का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ नवीन भूषण कुल्लू एवं बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरीया को भी लोगों ने दी थी. जिसके पश्चात अधिकारियों ने बिजली विभाग को फोन कर इसे सुधारने को कहा था. लेकिन विभाग द्वारा सुधि नहीं ली गयी और जिसका डर था वही हुआ.
सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल
बरही. अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण महतो (35 वर्ष, ग्राम पड़रिया) व प्रयाग महतो (59 वर्ष) को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं घायल अजय मालाकार (बरही), मुश्ताक शेख (कोलकाता) व सुभाष यादव का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










