बरकट्ठा : पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया अवैध अंग्रेजी शराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2017 6:15 PM
बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है. थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शुक्रवार की रात को मिली सुचना पर कार्रवाई किया गया है. पुलिस ने धनबाद की ओर से आ रही बोलेरो गाडी नंबर ओआर 23 बी 0242 और जेएच 01 एडी 4659 […]
बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है. थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शुक्रवार की रात को मिली सुचना पर कार्रवाई किया गया है. पुलिस ने धनबाद की ओर से आ रही बोलेरो गाडी नंबर ओआर 23 बी 0242 और जेएच 01 एडी 4659 को पकडा है. जब्त दोनों गाडियों में 144 बोतल अवैध ढंग से शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा था. मौके पर पुलिस ने गाडी चालक विनोद राऊत, पिता स्व नरेश राऊत ग्राम हिसुआ नवादा बिहार तथा रूपलाल प्रसाद, पिता – महादेव प्रसाद खेतको, बगोदर गिरिडीह निवासी को हिरासत में लिया है. विनोद राऊत ने पुलिस को बताया कि वह बगोदर के ग्राम खेतको से शराब लेकर नवादा बिहार जा रहा था. उसने गाडी मालिक का नाम पिंटू वर्मा, पिता – लखन प्रसाद ग्राम नेरहट नवादा निवासी बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










