चौपारण : पिता का आरोप दहेज लोभियों की बलि चढ़ी रीता, थाने में प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 Dec 2017 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण : पिता का आरोप दहेज लोभियों की बलि चढ़ी रीता, थाने में प्राथमिकी दर्ज

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत बहेरा के चक गांव दहेज को लेकर एक मृतका की जान ले ली गयी. उसके बाद मृतका रीता देवी के पिता विशेश्वर पांडेय ने घटना के 30 घंटे बाद पहुचकर थाना में ससुराल वालों के बिरुद्ध आवेदन दे दिया. सूचना के बाद पुलिस ने मृतिका रीता देवी (26) पति […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत बहेरा के चक गांव दहेज को लेकर एक मृतका की जान ले ली गयी. उसके बाद मृतका रीता देवी के पिता विशेश्वर पांडेय ने घटना के 30 घंटे बाद पहुचकर थाना में ससुराल वालों के बिरुद्ध आवेदन दे दिया. सूचना के बाद पुलिस ने मृतिका रीता देवी (26) पति मकशूदन पांडेय के शव को चक से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में रीता देवी के पिता विशेश्वर पांडेय चतरा के आवेदन पर ससुराल वालों के विरुद्ध कांड संख्या 274/17 के तहत मामला दर्ज किया गया.

क्या है मामला – रीता देवी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 2014 – 15 में मकशूदन पांडेय पिता बुधेश्वर पांडेय के साथ हुआ था. शादी के समय अपने औकात के मुताविक रीता के पिता ने दान दहेज दिया था.शादी के एक ही साल हुए थे. की दहेज में वाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले रीता पर सितम्भ ढाहने लगे.इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी.पर रीता के ससुराल वाले अपने हरकतों से बाज नही आये. सात दिसंबर को गांव के किसी आदमी ने मोबाइल पर बताया आपकी बेटी को ससुराल वालों ने मार दिया है. जब वे चक पहुचे तो देखा कि बेटी का शव आंगन में पड़ा है. बहुत देर तक मान मनुव्वल की बात चली. पर मामला सुलझ नही सका. दर्ज प्राथमिकी में रीता के पति मकशुदान पांडेय, राजकिशोर पांडेय, रामस्वरूप पांडेय, रामावतार पांडेय, दिनेश पांडेय, सुधीर पांडेय सभी के पिता बुधेश्वर पांडेय एवं पिंटू पांडेय पिता राजकिशोर पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola