आइसेक्ट विवि में पीएचडी व एम फिल कोर्स शुरू

Published at :08 Dec 2017 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
आइसेक्ट विवि में पीएचडी व एम फिल कोर्स शुरू

हजारीबाग. आइसेक्ट यूनिवर्सिटी में पीएचडी और एम्फिल कोर्स शुरू हुआ है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अदिनियम 2009 व 2013 के तहत कॉमर्स, मैनेजमेंट, हिंदी, इतिहास, सोसिओलॉजी, कंप्यूटर साइंस और गणित में एम्फिल और पीएचडी कोर्स की शुरुआत की जा रही है. इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म आइसेक्ट यूनिवर्सिटी से प्राप्त […]

विज्ञापन
हजारीबाग. आइसेक्ट यूनिवर्सिटी में पीएचडी और एम्फिल कोर्स शुरू हुआ है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अदिनियम 2009 व 2013 के तहत कॉमर्स, मैनेजमेंट, हिंदी, इतिहास, सोसिओलॉजी, कंप्यूटर साइंस और गणित में एम्फिल और पीएचडी कोर्स की शुरुआत की जा रही है.

इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म आइसेक्ट यूनिवर्सिटी से प्राप्त कर सकते हैं. फार्म भरने की आखिरी तिथि 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है. यूनिवर्सिटी में दिन के 10 बजे से शाम छह बजे तक पीएचडी व एम्फिल के फॉर्म उप्लब्ध रहेंगे. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि छात्रों का चुनाव प्रवेश परीक्षा द्वारा किया जायेगा. इसके लिए सिलेबस और प्रोपेक्टस फॉर्म के साथ ही छात्रों को उपलब्ध कराये जायेंगे. प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी को ली जायेगी. जो व्यक्ति यूजीसी नेट की परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट दी जायेगी. आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग का यह दूसरा साल है.

विश्वविद्यालय में बीबीए, पीजीडीआरडीए, एमबीए, बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम (कंप्यूटर एप्लीकेशन) एमकॉम, डीसीए, पीजीडीसीए, बीसीए, बीएससी (आइटी), एमएससी (आइटी) और बीएससी (एग्रीकल्चर), बी़ए(ऑनर्स) एमए़, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस के पाठ्यक्रम संचालित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola