आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

Published at :04 Dec 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी(हजारीबाग): इनमोसा की बैठक रविवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता महेंद्र यादव ने की. बैठक में इनमोस के सीसीएल संगठन मंत्री राजाराम सिंह ने कहा कि हमारी मांगों के प्रति सीसीएल प्रबंधन उदासीन है. बैठक में बताया गया कि सीसीएल में चार से लेकर नौ दिसंबर तक इनमोसा के लोग काला बिल्ला लगायेंगे. […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग): इनमोसा की बैठक रविवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता महेंद्र यादव ने की. बैठक में इनमोस के सीसीएल संगठन मंत्री राजाराम सिंह ने कहा कि हमारी मांगों के प्रति सीसीएल प्रबंधन उदासीन है.

बैठक में बताया गया कि सीसीएल में चार से लेकर नौ दिसंबर तक इनमोसा के लोग काला बिल्ला लगायेंगे. 13 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय और 20 दिसंबर को रांची मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

15 से 17 जनवरी तक तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी. बैठक में इसे सफल बनाने तथा सभी लोगों से एकजुटता बनाये रखने की अपील की गयी. बैठक में इनमोसा के क्षेत्रीय सचिव मधुसुदन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अजय टोप्पो, नवीन कुमार ठाकुर, देवकी महतो, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र बहेरा, निकेश प्रताप सिंह, देवेंद्र पिंगा, अभिज्ञान रतन खलखो, सुशील कुमार सिंह, मुन्ना चौहान, चंदन कुमार, शिव कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola