बड़कागांव : त्रिवेणी सैनिक कार्यालय पर बम फेंकने को लेकर मामला दर्ज, एक अपाचे बाइक जब्त

Published at :30 Nov 2017 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव : त्रिवेणी सैनिक कार्यालय पर बम फेंकने को लेकर मामला दर्ज, एक अपाचे बाइक जब्त

बड़कागांव : एनटीपीसी के सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनिक माइनिंग लंगातू स्थित कार्यालय पर बम फेंकने को लेकर बड़कागांव थाना कांड संख्या 202/ 17 धारा 385 ,386 ,विस्फोटक एक्ट एवं 17 सी एल एक्ट के तहत 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, मामला एनटीपीसी जीजीएम टी गोपाल कृष्ण के आवेदन पर दर्ज किया गया. […]

विज्ञापन

बड़कागांव : एनटीपीसी के सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनिक माइनिंग लंगातू स्थित कार्यालय पर बम फेंकने को लेकर बड़कागांव थाना कांड संख्या 202/ 17 धारा 385 ,386 ,विस्फोटक एक्ट एवं 17 सी एल एक्ट के तहत 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, मामला एनटीपीसी जीजीएम टी गोपाल कृष्ण के आवेदन पर दर्ज किया गया. घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार देर शाम दो मोटरसाइकिल पर 6 लोग आए और त्रिवेणी सैनिक लंगातु स्थित कार्यालय में बम फेंका. जिसको लेकर कर्मचारियों व पदाधिकारियों में भय का आलम था साथ – ही – साथ एक अपाचे लाल रंग की मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा जब्त की गई तथा एक मोटरसाइकिल भागने में सफल रहा हालांकि उक्त घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

नामजद अभियुक्तों में झारखंड टाइगर ग्रुप के विगल पासवान, अनिल भुइयां, अमित मुंडा, भुनेश्वर उरांव, मंटू सोनी एवं किशोर सोनी का नाम शामिल है. घटना के बाद बुधवार शाम को ही संपर्क किए जाने पर जीजीएम टी गोपालकृष्णा द्वारा दीपावली का पटाखा कह कर साधारण घटना बताया गया था, लेकिन गुरुवार को एक आवेदन देकर बड़कागांव थाने में मामला दर्ज करवाया गया जिससे लोगों में संशय है. सूत्र बताते है कि जाते-जाते अपराधियों ने पोस्टर-बैनर भी फेंक रखा था जिसे पुलिस ने जब्त भी की थी. हलाकि पोस्टर- बैनर में कम्पनी को कई तरह की धमकी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola