चौपारण : उप - मुखिया पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 7:19 PM (IST)
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के उप मुखिया पर उक्त गांव की महिला ने घर मे घुस जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला के लिखित शिकायत पर उप मुखिया रूपेश प्रजापति के बिरुद्ध कांड संख्या 256/2017 धारा 376 सहित कई अन्य धारा के तहत मामला […]
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के उप मुखिया पर उक्त गांव की महिला ने घर मे घुस जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला के लिखित शिकायत पर उप मुखिया रूपेश प्रजापति के बिरुद्ध कांड संख्या 256/2017 धारा 376 सहित कई अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उप – मुखिया के तलाश में जुट गयी है.
क्या है मामला : महिला द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है . वे 03 नवम्बर की रात अपने कमरे में सोई हुई थी. महिला का तबीयत खराब रहने के कारण उसे नींद की गोली खा कर रात में सोना पड़ता है. महिला के पति सिंचाई के लिए खेत पर गये हुए थे. इसी बीच रूपेश उसके कमरे में घुस गया और जबरन मुंहकाला करने का प्रयास करने लगा.महिला द्वारा शोर मचाने के बाद रूपेश फरार हो गया.
गांव में नही बैठी पंचायत :घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी गांव वालों के साथ साथ मुखिया को दिया.मुखिया द्वारा गांव में ही पंचायत बुलाकर मामला को सुलझाने की बात कही गयी. जब पांच दिनों तक पंचायत नही बैठी तो महिला ने उप मुखिया के बिरुद्ध मंगलवार को थाना में शिकायत दर्ज करायी है. रूपेश गांव घर के रिश्ते में महिला का ससुर लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




