खेती कर रोका कब्रिस्तान का रास्ता, शव के साथ सड़क जाम

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत में अनुसूचित जाति के लोगों का कब्रिस्तान (गंडोत) के रास्ते को काट कर कुछ लोगों ने धनखेती की. रास्ता नहीं होने के कारण शव दफनाने जा रहे अनूसूचित जाति के लाेगों ने सड़क जाम कर दी. तनाव और सड़क जाम की सूचना पर पंचायत प्रतिनिधि […]
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत में अनुसूचित जाति के लोगों का कब्रिस्तान (गंडोत) के रास्ते को काट कर कुछ लोगों ने धनखेती की. रास्ता नहीं होने के कारण शव दफनाने जा रहे अनूसूचित जाति के लाेगों ने सड़क जाम कर दी. तनाव और सड़क जाम की सूचना पर पंचायत प्रतिनिधि समेत बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. मुखिया भीखन महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों के बीच चली लंबी बैठक शाम करीब 4:30 बजे तक समाप्त हुई. इसके बाद लोगों ने धान की फसल काट कब्रिस्तान जाने के लिए पहले की तरह सड़क बना दी. इसके बाद मृतका पैरवा देवी के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




